एक छोटे से बदलाव से जिंदगीभर स्वस्थ रहेगा लिवर

एक छोटे से बदलाव से जिंदगीभर स्वस्थ रहेगा लिवर

रोहित पाल

लिवर मानव और अन्य सभी जीवों के शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। यही नहीं त्वचा के बाद लीवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। यह शरीर में हमारे पेट में दाहिनी तरफ स्तिथ होता है। लिवर को और भी नामों से जाना जाता है, जैसे- जिगर, यकृत आदि। क्या आपको पता है कि अगर लिवर काम करना बंद कर दे तो व्यक्ति की मौत हो सकती है। लिवर हमारे शरीर में बहुत सारी क्रियाओं को करने में मदद करता है जिनमें से एक विशेष कार्य यह है कि लिवर विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने का काम भी करता है। इसके अलावा भोजन के पाचन के लिए जरूरी कई जैविक रसायन यकृत से ही निकलते हैं।  यह शरीर में जरूरी प्रोटीन का संश्लेषण करता है। इसका वजन 2.5 लेकर 3 पोंड तक हो सकता है।

लिवर के मुख्य कार्य:

लिवर लगभग 300 से ज्यादा विभिन्न प्रकार के कार्य हमारे शरीर में करता है जैसे रक्त में शर्करा को नियंत्रण करना, विषाक्त पदार्थ को अलग करना, ग्लूकोज को ऊर्जा में बदलना, प्रोटीन पोषण की मात्रा को संतुलन करना आदि। क्या आप जानते है कि लिवर शरीर में रक्त बनाता है और यह काम वह जन्म से पहले ही शुरू कर देता है।

हेपेटाइटिस-

शोधकर्ताओं के अनुसार हेपेटाइटिस की बीमारी के कारण लिवर को खतरा होता है। हेपेटाइटिस बी और हेपेटाइटिस सी का वायरस कई मरीजों में जिगर के कैंसर का भी मुख्य कारण बनता है। केवल जर्मनी में ही लगभग पचास लाख लोगों को जिगर से जुड़ी कोई ना कोई बीमारी है। हेपेटाइटिस बीमारी के कई प्रकार हैं, जैसे ए, बी, सी, डी, एवं ई. इनका संक्रमण वायरस या फिर यौन संभोग के माध्यम से भी हो सकता है।

शराब-

शराब से लिवर को कितनी क्षति पहुंचती है, इसका ठीक ठीक पता नहीं है लेकिन फैटी लिवर और जिगर के सिरोसिस की बीमारी का अल्कोहल से संबंध स्थापित हो चुका है। लिवर सिरोसिस का इलाज अब तक संभव नहीं हो पाया है और प्रत्यारोपण के अलावा इसका कोई उपाय भी नहीं है।

सिंड्रोम-

मूत्र का रंग गहरा होना और मल का पतला लिवर की बीमारी होने का लक्षण है। बीमारी के लक्षण पेट, टखने और पैर की सूजन या अत्यधिक थकान के रूप में भी दिख सकते हैं। लिवर में दर्द और खून आने की भी शिकायत होती है।

फैट और उसके परिणाम-

आज की अजीबो-गरीब जीवन शैली के कारण ज्यादातर लोग मोटापे की गिरफ्त में हैं और इससे परेशान हैं। मोटापे के कारण शरीर में फैट की मात्रा बढ़ने से मधुमेह, हृदय रोग और फैटी लिवर जैसे रोग हो सकते हैं।

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए-

इसके लिए सही आहार लेना, टीके लगवाने के अतिरिक्त एक सक्रिय, स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए। यदि लिवर की बीमारी ने घेर लिया हो तो प्रोटीन और फैट वाले खाने से परहेज करें लेकिन खाने में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए।

लिवर या यकृत शरीर की कई प्रक्रियाओं में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। प्रोटीन के निर्माण से लेकर रक्त के जमने में, कॉलेस्ट्रॉल के नियमन से लेकर ऊर्जा देने वाली शर्करा के पाचन में। लिवर को स्वस्थ रखने के कुछ उपाय।

 

इसे भी पढ़ें-

ब्‍लड प्रेशर से जुड़ी ये खास बातें अकसर नहीं जानते लोग

आम सर्दी-जुकाम से शुरू होने वाली साइनस बीमारी के लक्षण, कारण और बचाव

माइग्रेन को नजरअंदाज न करें, जानिए माइग्रेन के कारण, लक्षण और घरेलू उपाय के बारे में

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।